द सीजी न्यूज
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आम निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। 13 अक्टूबर को प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों में अधिसूचना का प्रकाशन होगा। इसके साथ ही नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
नामांकन पत्रों की जांच शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 23 अक्टूबर 2023 तक है। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को होगा और मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को मंगलवार 5 दिसम्बर 2023 को पूरा कर लिया जाएगा।
दुर्ग संभाग के अंतर्गत 8 सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे। डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव नामांकन 13 अक्टूबर से जमा किये जा सकते हैं। इसके अलावा भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा सीट पर भी पहले चरण में मतदान होना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
