Breaking News

पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ : 8 लाख का ईनामी माओवादी नागेश पदम ढेर

द सीजी न्यूज

बीजापुर। थाना मद्देड़ क्षेत्र के अन्तर्गत कोरंजेड-बंदेपारा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी DVCM नागेश, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ व अन्य 15-20 सशस्त्र माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 170 की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्यवाही की।

अभियान के दौरान बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये माओवादियों ने पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्यवाही की गई । पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल पहाड़ का आड़ लेकर डेरा छोड़कर भाग गए। फायरिंग रुकने के बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटनास्थल की बारीकी से सर्चिंग की गई।

सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ। उसके पास से 1 नग AK-47 रायफल, AK-47 की 3 मैग्जीन,  AK-47 के 54 राउण्ड, विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वायर व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान मद्देड़ एरिया कमिटी प्रभारी डीव्हीसीएम नागेश पदम के रूप में की गई।

जिला बीजापुर के विभिन्न थानों में नागेश पदम के विरुद्ध कुल 108 स्थाई वारंट लंबित है और उसके ऊपर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण और घोषित ईनाम नीति के तहत्  8 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!