- बिना अनुमति के रैली, सभा करने पर दिया नोटिस
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रैली और सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है। अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर विनय कुमार सोनी ने 16 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रैली और सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन माना। उन्होंने डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इस संबंध में 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा।
इसी प्रकार 16 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर महिला सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसके लिए उक्त दोनों स्वतः जिम्मेदार होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal