Breaking News

विधानसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने जब्त की करीब 5 करोड़ 57 लाख रुपए की धनराशि और सामग्री

द सीजी न्यूज

रायपुर। प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि और सामग्री की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक करीब 5 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक कैश और सामग्री बरामद की जा चुकी है। निगरानी दल द्वारा धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर नजर रखा जा रहा है। करीब 85 लाख 2 हजार 655 रुपए से अधिक नकद राशि बरामद किया गया है।

निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रुपए है। 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं ( कीमत 62 लाख रुपए ) भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 563 रुपए है, जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त  1 करोड़ 70 लाख रुपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण और रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!