Breaking News

एमपी में कमलनाथ बोले – मैंने दिग्विजय को पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी है … गाली खाने की : दिग्विजय ने दिया जवाब – … तो हम विष पी लेंगे

द सीजी न्यूज 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद से कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी में बगावत शुरू हो गई। भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट न देने के मामले में भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मतभेद की खबरें सामने आई। चर्चा उड़ने लगी कि दिग्विजय और कमलनाथ के बीच खटास बढ़ गई है।

इस बीच चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र जारी करने दोनों नेता एक मंच पर आए तो सारी तस्वीर साफ हो गई। दोनों एक दूसरे से हंसी मजाक करते रहे। कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि आपने सबसे पहले दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाली बात को लेकर सवाल किया था। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने टिकट कटने से नाराज प्रत्याशियों के समर्थकों से कहा था कि वे ‘’दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ें’’।

इसी दौरान दिग्विजय ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि ’नामांकन पत्र के साथ जमा होने वाले A-फॉर्म और B-फॉर्म पर दस्तखत किसके होते हैं? प्रदेश अध्यक्ष के … तो भैया कपड़े किसके फटने चाहिए?

दोनों के बीच इस संवाद को सुनकर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। बाद में कमलनाथ ने कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह को बहुत पहले एक पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी थी कि वे कमलनाथ के लिए गालियां खाएं। यह पॉवर ऑफ अटार्नी आज के दिन भी वैलिड है।

दिग्विजय सिंह ने फिर उनको टोकते हुए कहा कि गलती कौन कर रहा है, यह पता होना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि मेरा इनसे पारिवारिक संबंध है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि … ये कह रहे हैं कि शंकर का काम है विष पीने का है …  तो हम विष पीएंगे।

दो मित्रों में मतभेद स्वाभाविक : दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में पीसीसी अध्यक्ष से रिश्तों को लेकर भी स्पष्ट बातें की। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘कमलनाथ जी से मेरे पारिवारिक रिश्ते 1980 से हैं। हमारे बीच में कई बार कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। दो मित्रों में मतभेद होना स्वाभाविक ही है, लेकिन मनभेद नहीं रहे।

ऐसे उड़ी विवाद की खबरें  
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच विवाद की खबरें तब सामने आई, जब वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों ने कमलनाथ के सामने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। यहां पर कमलनाथ ने समर्थकों से कहा कि टिकट नहीं मिली है तो उनको दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ना चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं। नर्मदे हर।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!