Breaking News

हाथ में हंसिया … सिर पर मुरैठा बांध खेत में पहुंचे राहुल गांधी : धान की कटाई भी की : कहा – किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल

द सीजी न्यूज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। पहले फेज के लिए 20 सीटों पर 7 नंवबर को वोटिंग होगी। रविवार को राहुल गांधी का अलग ही अदांज देखने को मिला। वे अचानक किसानों से मुलाकात करने के लिए खेत में पहुंच गए। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास कठिया गांव का दौरा किया। राहुल ने धान की कटाई करते हुए किसानों और मजदूरों से बातचीत भी की।

राहुल गांधी को अपने पास पाकर मजदूर काफी खुश नजर आए। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के अलावा चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने अपने सिर पर मुरैठा बांध रखा था।

राहुल गांधी ने यह तस्वीरें अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कीं और लिखा, ”किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के पांच सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया, 1-धान पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2,640 रुपये प्रति क्विंटल, 2-26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी, 3-19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ, 4-बिजली का बिल आधा, 5-पांच लाख कृषि मजदूरों को 7,000 रुपये प्रति वर्ष। एक ऐसा मॉडल, जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।”

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!