द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में हार मान चुकी है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि सीआरपीएफ के हेलीकॉप्टर में बक्से भर भर के पैसे लाए जा रहे है। बघेल ने कहा कि सीआरपीएफ के बक्सों की जांच के साथ यहां आने वाले ईडी के अफसरों के वाहनों की जांच होनी चाहिए। सीएम बघेल ने यह भी कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। निर्वाचन आयोग इसको संज्ञान में ले. कांग्रेस पार्टी की ओर से शिकायत की जाएगी।’
छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों के लिए मतदान होने वाले है। कांग्रेस और बीजेपी के बड़े दिग्गज नेता बस्तर संभाग में लगातार दौरा कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीआरपीएफ के हेलीकॉप्टर में बक्से भर भर के पैसे लाए जा रहे है। लेकिन इसकी चेकिंग नहीं हो रही है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत करेगी। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर बड़ी साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने सीआरपीएफ और ईडी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि बुधवार को एक स्पेशल प्लेन आया जो बिना चेकिंग के वापस भी चला गया। राज्य में सीआरपीएफ की टुकड़ियां होने के बावजूद बाहर से जवान बुलाए जा रहे हैं। इसका मतलब ईडी चेकिंग के नाम पर बक्से भर भर कर पैसा ला रही है। इन पैसों को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal