द सीजी न्यूज
महादेव सट्टा एप के कर्ताधर्ताओं में से एक शुभम सोनी का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इसका जवाब दिया है। ट्वीट करते हुए भूपेश ने लिखा कि एक अनजान व्यक्ति के बयान को सभी जिम्मेदार टीवी चैनल किस आधार पर चला रहे हैं। क्या यह मानहानि का मामला नहीं है।
भूपेश ने ट्वीट में लिखा है कि जिस व्यक्ति ने वीडियो में यह कहा है कि वो मुझसे मिला है और मैंने उसे संरक्षण देने का आश्वासन दिया है और उसे दुबई जाकर व्यवसाय करने का भी सुझाव दिया है। सच ये है कि इस व्यक्ति को वे नहीं जानते। ट्वीट में भूपेश ने इस पूरे मामले में ईडी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि भाजपा ईडी के जरिये चुनाव लड़ रही है। ऐन चुनाव से पहले यह वीडियो सामने आने से यह समझना कठिन नहीं है कि केवल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही यह बयान जारी करवाया गया है।
पढ़िये पूरा ट्वीट …
इस मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी कहानियां 17 नवंबर तक आती रहेंगी। सुनते रहिये, एंजॉय कीजिये। सीएम ने कहा कि जब तक राज्य में मतदान नहीं हो जाता तब तक रोज एक नया आदमी आता रहेगा और नए नए दावे करता रहेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

