Breaking News

जिसे पकड़े वो भाजपा का …गाड़ी भी भाजपा नेता की …पकड़ने वाले भी भाजपा की विंग के लोग … चुनाव तक यह होता रहेगा …

द सीजी न्यूज

सीएम भूपेश बघेल ने आज भाजपा और ईडी पर बड़े हमले करते हुए कहा कि 5 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया आदमी भी उन्हीं का है, पकड़ी गई गाड़ी भी भाजपा नेता की निकली और पकड़ने वाली ED भी उन्हीं की एक विंग है।

भूपेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले ही कह चुका हूं कि भाजपा अपनी हार के कारण ईडी को सामने करती है। ईडी प्रमुख भूमिका निभा रही है। उसमें जिस व्यक्ति का मैसेज आया है, वह पकड़ा गया है। पकड़ा गया तो पता चला भाजपा के करीबी है, जो गाड़ी है वो भाजपा नेता की हैं, बिलासपुर कोरबा के भाजपा नेता की है। भाजपा का विंग ईडी है।

दूसरी बात ये है कि अभी तक सौरभ चंद्राकर और रवि को मुख्य खिलाड़ी मान रहे थे। अब नया आदमी आया है। जिसका पहले मेल आता है। फिर मैसेज आता है। 17 तारीख तक कुछ ना कुछ आता रहेगा। जब तक मतदान न हो जाए। इन्वेस्टिगेशन करो, अरेस्ट करो। किसने मना किया है।

सीएम ने कहा कि – आरोप लगाना है तो मैं भी आरोप लगा देता हूं। बीजेपी और ईडी मिलकर महादेव ऐप को बचा रहे है, मेरा आरोप है। पहले भी कहा है कि प्रधानमंत्री अमित शाह का क्या संबंध है, जो कार्यवाही नहीं कर रहे। 2 साल से इसकी जांच चल रही है। महादेव एप को बंद किया जाए लेकिन इनकी मंशा बंद करने की नहीं है। पूरे देश में सभी ग्रुप को बंद करवाना चाहिए।

यह टेलीग्राम चैनल से भी संचालित होता है, जो अभी भी चल रहा है। जब तक ऑनलाइन बेटिंग बंद नहीं होगा। कुछ भी नहीं होने वाला है। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पूरे देश भर में लाखों खाते हैं जिसमें बड़ा लेनदेन होता है। केंद्र सरकार को चाहिए सभी खातों की पहचान कर बंद करें। तभी ऑनलाइन सट्टा पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हमने तीन चार हजार फर्जी अकाउंट बंद कराया।

बीजेपी को अपने आका के लिए छत्तीसगढ़ का खदान चाहिए। इसलिए षड्यंत्रकारी लगे हैं। पिछले समय 15 सीट में सिमटे थे ,इस समय तो उससे भी कम में सिमट जाएंगे।

सीएम ने कहा कि 400 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। लैपटॉप जब्त कर चुके हैं, लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है। इतनी बड़ी बात जब सारी मीडिया में आ चुकी तो निर्वाचन आयोग को स्वयं संज्ञान लेना चाहिए।

चुनाव से एक दिन पहले एप्प बंद करने की जानकारी दी गई लेकिन यह बंद नहीं हुआ है। एपीके है, वह चल ही रहा है, उनको कब बंद करेंगे। वीडियो बीजेपी ने जारी किया है। प्रेस नोट ईडी ने जारी किया है, कितना बढ़िया संबंध है। पहले ईडी कार्रवाई करता था प्रेस नोट रमन सिंह जारी करते थे। यह तो वीडियो और भाजपा की मिलीभगत से स्पष्ट हो गया है। छत्तीसगढ़ की जनता पहले जान चुकी है कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा का इससे और नुकसान होगा।

 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!