Breaking News

रिश्‍ते में तो हम बाप लगते हैं’ : विजय बघेल से चुनावी भिड़ंत पर बोले सीएम भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग चल रही है। वोटिंग के बीच राज्य के सीएम भूपेश बघेल का एक फिल्मी डायलॉग चर्चा में आ गया है।

मुख्यमंत्री ने पाटन सीट पर अपने भतीजे विजय बघेल से हो रहे मुकाबले को लेकर फिल्म ‘शहंशाह’ का डायलॉग मारा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉयलाग मारा था कि रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं। यह डॉयलाग काफी हिट हुआ था। आज जब पत्रकारों ने सीएम से भतीजे से चुनावी लड़ाई के बारे में सवाल किया तो भूपेश ने मुस्कुराते हुए कहा – रिश्ते में तो हम बाप लगते हैं।

दरअसल, सीएम भूपेश से पत्रकारों ने पूछा कि चाचा और भतीजे में कौन भारी है ? बघेल ने तुरंत जवाब दिया, ‘रिश्ते में तो हम बाप लगते हैं।’ यह कहकर खुद मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। आसपास मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!