Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर : पांच साल से ग्रामीणों की उपेक्षा और भ्रष्टाचार का मुद्दा गर्माया

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की सीट क्या बुरी तरह फंस चुकी है ? समूचे क्षेत्र में ये सवाल बड़ी शिद्दत से किया जा रहा है। क्षेत्र के बाहर के लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ताम्रध्वज को कांटे की टक्कर का सामना क्यों करना पड़ रहा है। लेकिन, क्षेत्र के ग्रामीण इसका जवाब आसानी से दे रहे हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि पिछले पांच साल से क्षेत्र की जनता ने उपेक्षा और अपमान सहा है। रायपुर के बंगले में जाने पर घंटो का इंतजार और दुर्ग के बंगले में उपेक्षा भरा व्यवहार चुनाव के सभी मुद्दों पर भारी पड़ेगा।

रिसाली नगर निगम एरिया में कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है। पूरे निगम एरिया में घूम लीजिये, हर तरफ भाजपा का माहौल दिखेगा। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, गड़बड़ी और पर्याप्त विकास कार्य न होना अहम मुद्दा है। लेकिन उससे भी बड़ा मुद्दा अहंकार है। भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर का व्यवहार उन्हेंं काफी आगे कर रहा है।

हालांकि, ललित के चुनाव प्रबंधन में कई कमियांं अभी भी हैं। जिन लोगों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनमें से ज्यादातर लोग टाइमपास कर रहे हैं। यही हाल रहा तो बेहतर स्थिति में होने के बावजूद ललित चंद्राकर अंतिम नतीजों में पीछे हो सकते हैं। चुनाव प्रबंधन के लिहाज से अगले सात दिन बेहद महत्वपूर्ण हैैं। अगर इसमें लापरवाही हुई तो भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!