द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के जंजगिरी में गौरा गौरी भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम के हाथों पर सोंटे से प्रहार किया गया। लोक मान्यताओं के अनुसार गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अमंगल टल जाते हैं और समृद्धि आती है। हर साल सीएम भूपेश बघेल गोवर्धन पूजा के दिन इस लोक अनुष्ठान में शिरकत करते हैं।
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाने के लिए सीएम भूपेश बघेल दुर्ग जिले के जंजंगिरि पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ गौरा गौरी भगवान की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल के हाथों पर इस मंदिर के परंपरा के अनुसार सोंटे (कोड़ा) से प्रहार किया गया। उनके हाथों पर पांच बार सोंटे से प्रहार किया गया। सोंटे खाने के बाद उन्होंने मारने वाले को प्यार से गले लगाया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

