Breaking News

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले विधायक वोरा : चुनाव को लेकर इस मुद्दे पर हुई बातचीत …

द सीजी न्यूज

दुर्ग। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद विधायक अरुण वोरा ने आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दुर्ग जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेगी और कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

वोरा ने चर्चा के दौरान बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए देने की घोषणा का काफी असर रहा। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोग लगातार कहते रहे कि भाजपा ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन साढ़े 9 साल बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 15 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया, जिस पर महिलाओं ने भरोसा किया है। इसके अलावा 2 सौ यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी जैसे मुद्दों पर मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया है।

वोरा ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं और जनहितैषी कार्यक्रमों की जमकर तारीफ की। मतदाताओं से हुई बातचीत से साफ जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 75 से ज्यादा सीटें मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत होगी।

गौरतलब है कि मतदान के बाद वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात की थी। वोरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुर्ग में कांग्रेस की काफी बेहतर स्थिति है और कांग्रेस की जीत तय है। वोरा ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री को अग्रिम बधाई भी दी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!