द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव निपटने के बाद भी कांग्रेस एक्टिव मोड में है। कांग्रेस प्रत्याशियों को बुलाकर चुनाव अभियान की समीक्षा करने के बाद बागियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस ने अब ऑपरेशन लोटस को लेकर सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को निर्देश दिए हैं। प्रत्याशियों से कहा गया है कि जीत का सर्टिफिकेट लेते ही उन्हें रायपुर आना है। प्रत्याशियों को पार्टी के संपर्क में लगातार बने रहने कहा गया है।
छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में भले ही कैद हो गई है लेकिन कांग्रेस और भाजपा अभी से स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने के दाने कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस को आपरेशन लोटस की चिंता भी हो रही है। पिछले चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने करीब दो दर्जन कांग्रेस विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया और कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी।
छत्तीसगढ़ में भी इस चुनाव में कांग्रेस जीत के प्रति काफी आश्वस्त है। मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस न होने देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों को कहा गया है कि जीत का सर्टिफिकेट लेते ही रायपुर पहुंचे। जीत के बाद कोई भी कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा कैंप में न जा सके, इसके लिए यह सावधानी बरती जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal