द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज रविवार को तेलंगाना के वारंगल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। बघेल ने यहां कहा कि ”बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएं गूंज रही हैं।” छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद सीएम बघेल तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां 30 नवंबर को मतदान होना है। सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव प्रचार की तस्वीर भी ‘एक्स’ पर शेयर की है। सीएम की सभा में भारी भीड़ उमड़ी।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया – ”तेलंगाना में अद्भुत माहौल है। बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएं गूंज रही हैं। हाथ के पंजे को देख लोग भरोसा जता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया, अब उसे कांग्रेस ही संवारे। आज वरंगल पश्चिम विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित किया।”
राजस्थान में भी कर चुके हैं चुनाव प्रचार
छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने राजस्थान में भी चुनाव प्रचार किया था। राजस्थान में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 23 नवंबर को सीएम भूपेश बघेल नाथद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक सीपी जोशी के लिए जनता से वोट मांगे। इसके पहले उन्होंने उदयपुर में भी रोड शो किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के लिए प्रचार किया। भूपेश ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था कि ”जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षडयंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं।” राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


