Breaking News

महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर कार्रवाई करने की मांग की

द सीजी न्यूज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से 7 नवंबर को कांग्रेस की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने 7 नवंबर को भाजपा के महतारी वंदन योजना के खिलाफ निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी। इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसे लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महतारी वंदन योजना का पंजीयन फार्म भरवाया था। फॉर्म में महिला मतदाता का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी भरवाई गई थी। इस पंजीयन फार्म में प्रधानमंत्री की तस्वीर थी। कहा गया कि इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को 1000 रु प्रति माह यानी सालाना 12000 रु मिलेंगे। कांग्रेस ने इसे मतदाताओं को सीधे प्रलोभन देने का मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की।

शिकायत में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध के प्रावधानों की धारा 123 की उप धारा (अ) रिश्वत में दिशा निर्देश के तहत मतदाताओं को रिश्वत देने की श्रेणी में आता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 7 नवंबर को यह शिकायत की गई थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अलग-अलग जिलों में इसकी शिकायत की थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से उक्त शिकायत पत्र पर कार्यवाही कर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को दंड देने की मांग की गई है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!