Breaking News

महापौर ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष टेका मत्था : शहर व प्रदेश की खुशहाली की कामना की

  • श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में शामिल हुए महापौर धीरज बाकलीवाल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ श्री गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। श्री गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड स्थित गुरूसिंग सभा गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर महापौर ने आशीर्वाद लिया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने सिख समाज के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बड़ा पवित्र दिन है।इस विशेष अवसर पर देश व दुनिया मे केवल सिख समाज बल्कि अन्य समाज के लोग भी गुरुद्वारा में आते है और मत्था टेकते है। श्री गुरुनानक देव जी का आशीर्वाद लेते हैं।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि देश व धर्म को बचाने के लिए सिख गुरुओं ने बलिदान दिया। इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियों को श्री गुरुनानक देव के 554 वें प्रकाश पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संदीप वोरा, संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया, अरविंदर खुराना, मनदीप सिंह भाटिया, विकास यादव के अलावा इंदरपाल भाटिया मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि गुरुनानक जयंती पूरे मानवता का प्रकाश पर्व है। गुरुनानक जी ने संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक है। सभी उसी के बंदे हैं। खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व में सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। सिख समाज के पदाधिकारियों ने महापौर और उनके साथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!