Breaking News

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी : छत्तीसगढ़ में अलर्ट : सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

कोरोना वायरस के बाद चीन में एक रहस्यमय बीमारी फैली है। इस बीमारी के कारण दुनिया भर में एक बार फिर दहशत बढ़ने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरी चीन के सभी अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। सांस की बीमारी से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बीमारी से पीड़ित बच्चों के फेफड़ों में जलन, तेज बुखार और जुकाम जैसे लक्षण दिख रहे हैं। भारत सरकार ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। छत्तीसगढ़ में भी बीमारी को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चीन में फैली महामारी को देखते हुए राज्य में स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा – “कुछ दिनों से चीन में अज्ञात बीमारी से बच्चों में श्वसन संबंधी रोग फैलने की रिपोर्टों के मद्देनजर राज्य के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों और निजी चिकित्सालयों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में जारी की गई एडवायजरी के अनुरूप जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है।

भारत सरकार की एडवायजरी के अनुसार उक्त श्वसन संबंधी रोग के भारत में फैलने के संभावना नहीं है, लेकिन आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मानव संसाधन, बेड, जांच सुविधा एवं इन्फेक्शन कन्ट्रोल प्रेक्टिस इन हेल्थ फैसिलिटी का सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

चीन में तेजी से फैल रही है बीमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी को लेकर WHO ने भी रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल चीन के अलावा किसी दूसरे देश में ऐसा मामला सामने नहीं आया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!