Breaking News

अवैध कब्जे हटाने तीसरे दिन भी चला निगम का बुलडोजर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम की टीम ने आज भी अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी रखा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर शहर में अवैध कब्जे हटाने का अभियान चल रहा है। बुधवार से शुरू हुआ बेदखली अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा। आज डाटा सेंटर के पास बने चबूतरे को तोड़कर ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे पड़े कबाड़, ठेला, साइन बोर्ड, पोस्टर व अन्य सामग्री को जब्त किया गया।

कब्जे हटाने निगम की टीम द्वारा लगातार मुनादी कराई जा रही है। कब्जाधारियों को सूचित किया जा रहा है कि वे अपने कब्जे हटा लें। पुलिस बल की मौजूदगी में डाटा सेंटर से लेकर पटेल चौक, तहसील कार्यालय क्षेत्र, पुराना कोतवाली थाना के पीछे अवैध रूप से लगाए गए 32 से अधिक कब्जे को निगम ने हटा दिया। अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत भी दी गई है।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर सीएसपी मणिशंकर चंद्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में निगम अमला ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुर्ग थाना प्रभारी, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, राजू बक्शी, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, बलदाऊ पटेल सहित निगम की टीम मौजूद रही।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!