द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सतनाम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा व पार्षद राजेश शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर वोरा ने बाबा गुरु घासीदास जी का आशीर्वाद लिया। वोरा ने समाज को बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है।
गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्या में सफेद वस्त्र धारण किए हुए समाज के अनुयायी सपरिवार शामिल हुए। जैतखाम का पालो चढ़ाने के बाद शोभायात्रा प्रारंभ किया गया। विशाल सतनाम शोभायात्रा में धुमाल ग्रुप, पंथी नृत्य के साथ नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जय-जय सतनाम के जयघोष करते हुए हजारों लोग चल रहे थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


