Breaking News

खुले में चिकन, मटन, मछली दुकानों पर निगम अफसरों ने कार्रवाई की : सड़क किनारे तंबू तानकर व्यवसाय करने वालों को भी हटाया

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सोमवार को धमधा रोड पर अवैध रूप से सड़क किनारे संचालित चिकन, मटन की  दुकान लगाने वाले और तंबू तानकर सड़क घेरने वाले लोगों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। नई गंज मंडी क्षेत्र में सड़क किनारे तंबू तानकर शेड डालकर किये गये अवैध कब्जा को हटाने की कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अवैध कब्जे को ध्वस्त किया। निगम द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन की 7 दुकानों को हटाया गया और मुर्गी रखने वाली जाली को जब्त किया गया। चौक चौराहों के किनारे ठेला, फल-सब्जी बेचने वाले और आवागमन को प्रभावित करने लोगों को सड़क किनारे बाजार न लगाने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा सहित निगम की टीम मौजूद रही।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!