Breaking News

संकल्प यात्रा शिविर में 1655 लोगों ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया

द सीजी न्यूज

दुर्ग / विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को शहर के वार्ड क्रमांक 17 शक्ति नगर व वार्ड क्रमांक 1 चंद्रशेखर स्कूल में शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को 17 से अधिक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा दी गई। लोगों ने निःशुल्क शुगर व बीपी जांच की सुविधा का लाभ लिया। जरूरतमंदों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू, पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, मनीष साहू, चमेली साहू, कुमारी साहू, सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, राजेन्द्र धबाले, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, दिनेश देवांगन, ममता देवांगन, रितेश शर्मा, थानसिंह यादव शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत 105 आयुष्मान कार्ड के लिए 21 आधार कार्ड के लिए 504 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 397 लोगों ने पंजीयन कराया। 35 विश्वकर्मा योजना।शिविर में 69 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया। शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना,स्टार्टअप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई।

वार्ड 1 चंद्रशेखर स्कूल के शिविर में आधार कार्ड 65, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 93,आयुषमान कार्ड 15 राशन कार्ड 14 हेल्थ 103,प्रधानमंत्री आवास 28,स्वनिधि 37,विश्कर्मा 38,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 13 के अलावा सुकन्या योजना 15 आवेदन प्राप्त हुए। कल 19 दिसंबर को सवेरे 8.30 बजे से दोपहर 12,30 बजे तक वार्ड 58 गोवर्धन चौक उरला और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक वार्ड 28 दुर्गा मंच के पास बांस पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!