Breaking News

दुर्ग में मनाई गई दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की जयंती : बाबूजी की विनम्रता और सादगी को किया याद

  • कल सुबह 9 बजे समाधि स्थल पर मनाई जाएगी पुण्यतिथि


द सीजी न्यूज
दुर्ग। राजनीति के एक विराट व्यक्तित्व दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की आज जयंती मनाई गई। दुर्ग में राजेंद्र पार्क चौक स्थित दिग्गज नेता के प्रतिमा स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और नागरिकों ने बाबूजी को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित करने वाले हर शख्स के जेहन में बाबूजी की स्मृतियां जैसे तैर रही थी।


श्रध्दांजलि कार्यक्रम के दौरान भजन की सुमधुर लहरियां गूंजती रही। राजनीति के एक दैदीप्यमान नक्षत्र को भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी रहा। प्रतिमा स्थल पर आज श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मोतीलाल वोरा के पुत्र पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, राजीव वोरा, अलताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, सुमित वोरा, संदीप वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, राधेश्याम शर्मा, मदन जैन, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, अमृत जैन, राजेश शर्मा, सत्यवती वर्मा, रत्ना नारमदेव, जमुना साहू, नजहत परवीन, निर्मला साहू, श्रद्धा सोनी, सदाबहार, निकिता मिलिंद, खिलेश्वरी देवांगन, नासिर खोखर, अनीस रजा, फत्ते सिंह भाटिया, लिखन साहू, रायसिंह ढिकोला, आनंद कपूर ताम्रकार, परमजीत सिंह भुई, प्रेमलता साहू, घनश्याम देवांगन, राजकुमार वर्मा, भोजराज यादव, प्रेम वैष्णव, गौरव उमरे, बसंत खिलाड़ी, विक्की यादव, अनूप पाटिल, शिवाकांत तिवारी नगर निगम के पार्षदगण व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
कल 21 दिसंबर को मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 9 बजे शिवनाथ नदी तट पर स्थित समाधि स्थल पर बाबू जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!