द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को राजभवन में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जायेगी। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों को शामिल किया गया है। दोपहर 12 बजे कैबिनेट विस्तार करते हुए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।
मंत्री मंडल में इन्हें जगह
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, दयालदास बघेल, लखन लाल देवांगन, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े और श्याम बिहारी जायसवाल को मंत्री बनाया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
