Breaking News

मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

  • 6 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के लोगों ने साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
  • खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर मुख्यमंत्री का किया अभिवादन

द सीजी न्यूज

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की। यादव (राउत) समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री साय को खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा।मुख्यमंत्री से मिलने मुंगेली, बिल्हा, लोरमी, नवागढ़, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष धनीराम यादव के साथ ओम यादव, सूरज यादव, ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!