Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी राजधानी रायपुर में

  • सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
  • पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के संबंध में एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की होगी झलक

द सीजी न्यूज

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नालंदा परिसर में सोमवार को छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की झलकी दिखाई जाएगी।

प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें अटल जी के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में आरंभ हुए हैं जिनसे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में इनका अवलोकन भी किया जा सकेगा। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है जिनका लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

प्रदर्शनी सातों दिन आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!