द सीजी न्यूज
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा समाज सेवा की दिशा में सार्थक कदम उठाते हुए स्कूली बच्चों को स्वेटर व खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। संगठन द्वारा 21 दिसंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिखली कार्यक्रम किया गया जिसमें सामग्री का वितरण किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमलता मित्तल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच संगठन के सभी सदस्यों ने काफी समय बिताया। इस दौरान ढेर सारे कार्यक्रम हुए। गांव के सरपंच व स्कूल की प्रिंसिपल का शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। संगठन की महिलाओं ने आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल व संरक्षिका गायत्री अग्रवाल, उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, शारदा सिंघानिया आदि की उपस्थिति में बच्चों को सामग्री का वितरण किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

