Breaking News

क्रिसमस के मौके पर चर्च पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा : प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को दिया मानवता, सद्भाव, शांति का संदेश

द सीजी न्यूज

आज क्रिसमस पर्व के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने दुर्ग के मेनोनाइट चर्च पहुंचकर प्रभु ईसा मसीह का आशीर्वाद लिया। शहर में भी क्रिसमस पर्व की भारी धूम के बीच मीडिया से बात करते हुए अरुण वोरा ने कहा कि ईसा मसीह से आशीर्वाद लिया। प्रभु यीशु हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। प्रभु यीशु ने मानवता के लिए अपना जीवन लगाया है। आज उन्हें और उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।

वोरा ने कहा कि सभी लोगों को समूचे समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लोगों और समाज में सद्भाव, शांति के मार्ग पर चलने की सीख दी है। उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। सौहार्दपूर्ण वातावरण में देश-दुनिया में मानवता, शांति और विकास के लिए अपने आपको लगाएं, यही प्रभु यीशु से प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर राजेश शर्मा, देव सिन्हा, नंदू महोबिया, चिराग शर्मा उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!