द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर धमधा के किसानों को दो साल के धान बोनस का वितरण किया। ललित चंद्राकर ने कहा कि अटल जी का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। अटल जी ने देश के हर व्यक्ति के लिए अपना सर्वस्व योगदान दिया है और आज भारतीय जनता पार्टी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।
ललित चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का ग्रामवासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके लिए निरंतर काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार ग्राम के हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
किसानों के खाते में 8175.73 लाख रुपए की बोनस राशि जमा
सुशासन दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के माध्यम से धमधा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को 2 साल का बकाया बोनस उनके खाते में जमा किया गया। विधायक ललित चंद्राकर को सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अंतर्गत कुल 9 शाखाओं से 40 समितियों के माध्यम से वर्ष 2014-15 की राशि 4423.24 लाख और वर्ष 2015-16 की राशि 3752.49 लाख सहित कुल 8175.73 लाख रुपये की बोनस राशि का वितरण हुआ।
अधिकारियों को किया आगाह : किसानों को परेशानी न होने पाए
ललित चंद्राकर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों की सेवा करना हम सबका काम है। प्रशासनिक अमले द्वारा लोगों को परेशान करने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ललित चंद्राकर ने किसानों से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर मुझसे संपर्क करें, तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर रोहित राजपूत और साजा धमधा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला सरकारी बैंक के अधिकारी, धंमधा के एसडीएम विनय कुमार सोनी, धंमधा के तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, और केके नायक, आरके पटेल, कृष्णा पटेल, शिव चंद्राकर, जय सिंह राजपूत, रामलाल यादव, प्रशांत अग्रवाल, पवन शर्मा, नवीन जैन, जितेंद्र साहू, नरेश साहू, सुनील गुप्ता, भूषण धीवर, दिलीप गुप्ता, कोमल जंघेल, खेतवा शर्मा, अरुण दानी, चेतन सोनकर, मलिक मोहम्मद कुरैशी, धर्मपाल वर्मा, धीरपाल सिंह, धन्नू साहू, मोमराज जैन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
