द सीजी न्यूज
जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
वरिष्ठ आईपीएस और निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने मयंक श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने विभागीय कामकाज की प्रगति की जानकारी ली।
2006 बैच के मयंक श्रीवास्तव वर्तमान में अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक थे। आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बतौर पुलिस कप्तान की कमान संभाली है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ ही कोरबा जैसे बड़े जिलों में रह चुके हैं। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें कोरबा एसपी पद से मुक्त करते हुए रायपुर बुला लिया गया था। उसके बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली थी। मयंक की गिनती हमेशा से परिणाम देने वाले अफसरों में रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

