- निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित
- राजनैतिक दलों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दी गई जानकारी
द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा राज्य स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ 5 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि राज्य में 1,01,49,798 (पुरूष), 1,02,72,119 (महिला), कुल-739 (थर्ड जेंडर) कुल-2,04,22,656 पंजीकृत मतदाता हैं। पुनरीक्षण में 1 जनवरी के साथ-साथ 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
वोटर हेल्प लाइन एप अथवा वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि प्रारंभ हो जाएगी। सभी नागरिक 22 जनवरी, 2024 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश की मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाए जाने हेतु इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
