द सीजी न्यूज
कांग्रेस ने अलका लांबा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने NSUI का अध्यक्ष वरुण चौधरी को बनाया है। वरुण NSUI के वर्तमान अध्यक्ष नीरज कुंदन की जगह लेंगे।
पिछले दिनों NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने 5 छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। इनमें राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा, दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी के नाम शामिल थे। राहुल गांधी ने जब NSUI अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू लिया, तब प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। इस रेस में वरुण चौधरी आगे निकल गए हैं। वरुण चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के सबसे युवा सचिव रहे चुके हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

