Breaking News

कांग्रेस ने 11 लोकसभा के समन्वयक बनाए : राजेंद्र साहू को रायपुर, दीपक दुबे को राजनांदगांव, राजेश यादव को महासमुंद का समन्वयक बनाया गया

द सीजी न्यूज

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी आम चुनाव, 2024 के लिए 28राज्यों के लिए संसदीय क्षेत्रवार समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति हुई है।

रायपुर लोकसभा के लिए राजेंद्र साहू को समन्वयक बनाया गया है। सरगुजा लोकसभा के लिए पवन अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। रायगढ़ लोकसभा के लिए मधु सिंह, जांजगीर चांपा के लिए बैजनाथ चांडक, कोरबा – सुभाष धुप्पड़, बिलासपुर पीयूष कोसरे, राजनांदगांव दीपक दुबे, दुर्ग पदम कोठारी, महासमुंद राजेश यादव, बस्तर नरेश ठाकुर और कांकेर लोकसभा के लिए रवि घोष को समन्वयक घोषित किया गया है।

ये रही पूरी लिस्ट

Check Also

पसरा व्यवसाइयों के अतिक्रमण हटाने पर विधायक रिकेश ने जताई नाराजगी : सीएम से चर्चा कर मुआवजे की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर।‌ सड़क किनारे पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!