Breaking News

विशाल कलश यात्रा से शुरू होगा 9 दिवसीय संगीतमय महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ : निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी होगा सम्मान

  • देवांगन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी
  • आज परमेश्वरी मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

द सीजी न्यूज

जिला देवांगन समाज द्वारा परमेश्वरी आश्रम मोहलाई रोड बघेरा में 15 जनवरी से 23 जनवरी तक 9 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें बिजनौर उत्तर प्रदेश से पधारे प्रख्यात कथा वाचक महंत राधेश्याम व्यास जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व कल रविवार 14 जनवरी को 21 सौ से अधिक महिलाओं की स्वर्ण भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गुजराती धर्मशाला लुचकी चौक से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल परमेश्वरी आश्रम बघेरा तक 2 किलो मीटर पदयात्रा करेंगी।

इसके बाद प्रदेश के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, रिकेश सेन, ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुराणिक लाल देवांगन, शहर अध्यक्ष राकेश देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। शोभायात्रा के एक दिन पूर्व आज परमेश्वरी आश्रम में स्थित माता परमेश्वरी मंदिर में स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। 22 जनवरी को अयोध्या में विराजित होने वाले भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मनाए जा रहे उत्सव के तहत परमेश्वरी आश्रम में भी भव्य महाआरती आयोजित कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आज मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई, जिसमें निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, देवांगन समाज के शहर अध्यक्ष राकेश देवांगन, बघेरा इकाई अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण देवांगन, दीपक देवांगन, परदेशी राम देवांगन, राजकुमार देवांगन, संगीता देवांगन, मंगतू राम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रमदान किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!