Breaking News

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता की निजी भूमि का समतलीकरण करने लाखों का खर्च : अनियमितता की जांच कराए साय सरकार – नाहटा

द सीजी न्यूज

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रकाश नाहटा ने 17 जनवरी को गुंडरदेही में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्राइवेट लैंड पर लाखों रुपए खर्च कर समतलीकरण करने का आरोप लगाया है। नाहटा का कहना है कि प्राइवेट लैंड पर सैकड़ों ट्रक मुरुम डालकर समतलीकरण किया गया है। यह भूमि भाजपा नेता की है। भाजपा नेता बहुत जल्द इस भूमि पर प्लाटिंग करने वाले हैं। निजी भूमि पर सरकारी खर्च से लाखों रुपए की मुरुम डालकर भारी अनियमितता की गई है।

प्राइवेट लैंड पर लाखों रुपए खर्च कर किया गया है समतलीकरण 

नाहटा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में रामायण बांटने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्वागत है, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आड़ में स्थानीय भाजपा नेता द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति करना गलत है। रामराज्य की बातें कहने वाले भाजपा नेता निजी लाभ के लिए सरकारी धन कैसे खर्च कर रहे हैं। नाहटा ने कहा कि कई एकड़ जमीन को मुरुम से पाटकर समतलीकरण किया गया है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद से की गई है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है कि सरकारी खर्च से प्राइवेट लैंड के समतलीकरण करने के मामले की जांच जरूर की जाएगी। नाहटा ने आगे कहा कि पूर्व में कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री गुंडरदेही आकर हाईस्कूल मैदान, खैरकाडांड़ और बुधवारी बाजार के पास सभाएं ले चुके हैं। यहां काफी बड़ा मैदान है। इसके बावजूद प्राइवेट लैंड पर मुरुमीकरण करने के बाद समतलीकरण पर लाखों रुपए किसके इशारे पर खर्च किये गए ? यह गुंडरदेही की जनता के सामने आना चाहिए। 

नाहटा ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा कई एकड़ भूमि पर प्लाटिंग से पहले सरकारी खर्च से समतलीकरण करने का यह मामला न सिर्फ गुंडरदेही बल्कि पूरे बालोद जिले में सुर्खियों में है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। निजी जमीन पर समतलीकरण के लिए खर्च की गई राशि संबंधित भूमि मालिक से वसूल की जानी चाहिए। शासन प्रशासन के अधिकारियों ने किस नीयत से लाखों रुपए खर्च किये हैं? इसका खुलासा भी होना चाहिए।      

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!