Breaking News

कई जिलों में बारिश का अलर्ट … कहीं आरेंज … कहीं यलो …

द सीजी न्यूज

देश भर में पिछले तीन-चार दिनों से कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। बेमौसम बारिश से तापमान में कमी आई है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम की आंख मिचौली जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चलने, बिजली गिरने व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में येलो अलर्ट  जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, पेंड्रारोड, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और कोरबा जिले में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट वाले जिलों के साथ इनसे लगे जिलो में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इन जिलों को छोड़कर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। अगले एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!