Breaking News

शहर में लगातार बढ़ रहा है आवारा कुत्तों का आतंक : नगर निगम में समस्या का समाधान करने कोई व्यवस्था नहीं : गया नगर में पागल कुत्ते को लोगों ने घेर कर मार डाला

  • पार्षद ने कहा – आवारा कुत्तों के आतंक से राहत के लिए तत्काल कोई व्यवस्था हो

द सीजी न्यूज

शहर में नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों व जानवरों को पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिसके कारण गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गया नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक पागल कुत्ते के आतंक से रहवासी बेहद परेशान थे। पागल कुत्ते ने कई गायों व अन्य जानवरों को काट दिया था और अब बड़ों व बच्चो को भी काटने के लिए दौड़ता था। काफी मुश्किल से लोगो ने खुद को बचाया। इसकी जानकारी नगर निगम को देने के बाद भी निगम अधिकारियों द्वारा कोई व्यवस्था नही की गई।

मोहल्ले के भयभीत लोगों ने आज खुद मिल कर पागल कुत्ते को मार डाला और दफन कर दिया। वार्ड के नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था न किए जाने पर नाराजगी जताई है। वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन में महापौर सहित निगम प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने नगर निगम तत्काल कोई व्यवस्था करे। इस प्रकार की शिकायत नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही है। इसके बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने व रोकथाम के लिए कोई भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। नगर निगम की कार्यशैली  संवेदनहीन हो चुकी है और इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने आगे कहा कि आवारा कुत्तों व आवारा पशुओं से संबंधित शिकायतें सभी वार्डों में है, लेकिन निगम द्वारा कुत्तों को पकड़ने या आतंक मचाने वाले जानवरों को पकड़ने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके कारण नागरिक परेशान हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त को नागरिकों की समस्या को लेकर चिंता करते हुए तत्काल कोई व्यवस्था करनी चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!