Breaking News

प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और मजबूत बनाया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री

  • बैकुंठपुर में सर्जन सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द होगी पदस्थापना, जिला अस्पताल का निरीक्षण

द सीजी न्यूज

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और बेहतर बनाया जाएगा। सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मिल रही कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार जायसवाल प्रदेश भर के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं।

 

 

बैकुंठपुर में सर्जन सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द होगी पदस्थापना, जिला अस्पताल का निरीक्षण

जायसवाल ने आज बैकुण्ठपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के निर्माणाधीन नये भवन का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैकुण्ठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

बैकुंठपुर में सर्जन सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द होगी पदस्थापना, जिला अस्पताल का निरीक्षण

विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी पदस्थापना

जायसवाल ने जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, माइनर ऑपरेशन कक्ष, कीमोथेरेपी वार्ड, ब्लड बैंक, शिशु वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, डायलिसिस कक्ष, रसोई गृह आदि वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला अस्पताल में जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु विशेषज्ञ व एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में सर्जन एवं डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।

मरीजों से जाना हाल-चाल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वार्ड में भर्ती अजय कोड़मेहरा से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। अजय ने बताया कि दो-तीन दिन से उल्टी होने के कारण वे यहां भर्ती हुए हैं। किडनी रोग से पीड़ित डायलिसिस के लिए भर्ती हुए ओमप्रकाश दत्ता और महिमा बुनकर ने मंत्री से अपनी समस्याओं को साझा की। जायसवाल ने डायलिसिस पीड़ित बुजुर्गों को मुफ्त में दवाई देने और किसी भी प्रकार का शुल्क न लेने की हिदायत भी दी। गंभीर मरीजों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाने के निर्देश दिए। मरीजों व उनके परिजनों के लिए स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक गरम भोजन, पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

एम्बुलेंस एवं शव वाहन की होगी व्यवस्था

जायसवाल ने एम्बुलेंस के संबंध में जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि पुरानी एम्बुलेंस खराब हो गई है। तत्काल नए एम्बुलेंस और शव वाहन के लिए कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और पांच एम्बुलेंस व दो शव वाहन की व्यवस्था शासन स्तर पर करने का आश्वासन भी दिया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!