द सीजी न्यूज
रायपुर। जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी द्वारा आज 16 जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गोकुल नगर, संतोषी नगर रायपुर में किया गया। शिविर में ठेकेदार, मिस्त्री व उनके परिवारजनों का मेडिकल चेकअप कराया गया और चिकित्सा परामर्श दिया गया। आवश्यकतानुसार मरीजों को मुफ्त दवाईयां बाँटी गई।
शिविर में आए सभी लोगों के बीपी और शुगर की निशुल्क जांच की गई। शिविर में डॉक्टर जफ़र कुरैशी और उनकी टीम ने मेडिकल चेकअप किया। जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी के स्टाफ ने निशुल्क जांच शिविर के आयोजन में सहभागिता निभाई। कंपनी द्वारा समय समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच व अन्य सामाजिक कार्य लगातार किये जा रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


