Breaking News

जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ बांटी गई दवाईयां

द सीजी न्यूज

रायपुर। जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी द्वारा आज 16 जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गोकुल नगर, संतोषी नगर रायपुर में किया गया। शिविर में ठेकेदार, मिस्त्री व उनके परिवारजनों का मेडिकल चेकअप कराया गया और चिकित्सा परामर्श दिया गया। आवश्यकतानुसार मरीजों को मुफ्त दवाईयां बाँटी गई।

शिविर में आए सभी लोगों के बीपी और शुगर की निशुल्क जांच की गई। शिविर में डॉक्टर जफ़र कुरैशी और उनकी टीम ने मेडिकल चेकअप किया। जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी के स्टाफ ने निशुल्क जांच शिविर के आयोजन में सहभागिता निभाई। कंपनी द्वारा समय समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच व अन्य सामाजिक कार्य लगातार किये जा रहे हैं।   

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!