Breaking News

लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू : दुर्ग शहर के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के लिए 11 मतदान केंद्रों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा को, 17 मतदान केंद्रों के लिए सहायक श्रम आयुक्त श्रद्धा केशरवानी को, 11 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई ए चंदन निर्मल को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन अशोक कुमार साहू को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह 7 मतदान केंद्रों के लिए जिला परियोजना समन्वय समग्र शिक्षा सुरेन्द्र पांडेय को, 6 मतदान केंद्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकरी छ.ग. अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्यामल दास को, 12 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक कृषि प्रशिक्षण केंद्र सतीश कुमार अवस्थी को, 8 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शैलेंद्र सिंह को, 13 मतदान केंद्रों के लिए प्राचार्य महिला आई.टी.आई. प्राचार्य गोरख प्रसाद, 9 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड उत्कर्ष उमेश पांडेय को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक प्रध्यापक सनत कुमार साहू को, 9 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन गोपी कृष्ण शर्मा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र  तुषार त्रिपाठी को, 7 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी विपेन्द्र कुमार तिवारी को, 10 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन विनोद कुमार को, 10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम संतोष कुमार बेहरा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता ग्रामीण सेवा संभाग शशांक सिंह राठौर को, 7 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता नगर पालिक निगम जितेंद्र कुमार समैया को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह 7 मतदान केंद्रों के लिए सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी आर. प्रसाद को, 8 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता नगर पालिक निगम पंकज साहू को, 16 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु उप संभाग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 64 दुर्ग शहर के लिए रिजर्व सेक्टर अधिकारी मार्केटिंग ऑफिसर जिला सहकारी बैंक  हृदय शर्मा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. सैय्यद सलीम अकील, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रेरणा कठाने को नियुक्त किया गया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!