Breaking News

निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहा जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

  • ललित चंद्राकर ने कहा – आज समाज विकास की ओर बढ़ रहा 

द सीजी न्यूज

दुर्ग जिले के कोलिहापुरी में निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहा जयंती के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि समाज को संगठित कर लोगों को आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ना होगा। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आज के युवाओं को भी आगे आना होगा, तभी हम श्रेष्ठ समाज की परिकल्पना कर सकते हैं। इसके साथ ही नशा जैसे कुरीति से बचना होगा। समाज में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर और समाज द्वारा मिलने वाले दायित्व का पूर्ण मनोयोग के साथ पालन करते हुए समाज के बताए मार्ग पर चलकर एक श्रेष्ठ समाज स्थापित किया जा सकता है।

ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी समाजों और वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षा के साथ योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इन अवसरों का लाभ उठाकर एक जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे।

ललित चंद्राकर का निषाद समाज की ओर से शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। ललित चंद्राकर ने निषाद समाज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीराम निषाद, धनेश निषाद, सरपंच ज्वाला देशमुख, संरक्षक चैतराम पारकर, जगेन्द्र दुबे, श्रवन निषाद, अनिल पारकर, पंच मीना पारकर, पुष्पा पारकर, दिनेश्वरी, शशिलता सहित निषाद समाज के नागरिक उपस्थित रहे। 

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!