द सीजी न्यूज
दुर्ग/ राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने आज जल परिसर कार्यालय में दुर्ग और भिलाई क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात की। जल परिसर में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नागरिकों की समस्याएं सुनने के साथ ही सांसद ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जल परिसर स्थित सांसद निवास में जनदर्शन के दौरान मिलने वालों में विकलांगों के अलावा एकीकृत बाल विकास परियोजना के अधिकारी और आगंनबाड़ी की महिलाएं और विभिन्न समाजों से जुड़े सदस्य शामिल थे। कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के तहत आयोजित कार्यक्रमों के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को आमंत्रित किया।
राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा आम जनता से मुलाकात के दौरान रामदरबार संकट मोचन हनुमान मंदिर अग्रसेन चौक के आयोजक, अराध्य सेवा समिति के पदाधिकारी, श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति, मातृभूमि सेवा समिति, और न्यू दुर्गा उत्सव समिति महाराजा चौक के पदाधिकारियों ने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों के लिए सरोज पांडेय को आमंत्रित किया। श्री सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह के लिए पोटियाकला वासियों ने राज्य सभा सांसद को आमंत्रित किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी और आंगनबाड़ी की महिलाओं ने राज्य सभा सांसद को विभाग द्वारा 12 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। राज्य सभा सांसद ने इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रचार प्रसार करने कहा, ताकि पात्र लोगों को इसकी जानकारी हो और वे इस योजना का लाभ ले सकें। सांसद ने कहा कि जानकारी के अभाव में गरीब लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होनें कहा इस योजना से एक परिवार की दो कन्याओं को ही लाभ मिल सकेगा।
राज्य सभा सांसद के जनदर्शन में मोहम्मद अलीम, पप्पू साव, निलेश शाह, आस्था श्रीवास्तव ने ई-’ट्राईसिकल के लिए आवेदन दिया। पप्पू साव ने व्यवसाय प्रारंभ करने गुमटी की मांग की। जनदर्शन में उपस्थित आवेदकों में पुष्पलता चौहान भाजपा महिला मोर्चा भिलाई, संतोष उपाध्याय, राममूर्ति, रमेश कुमार साहू, बीआर बंजारे, लेखराम वर्मा, अजय सिंह ठाकुर, विनोद दुबे, विजय शंकर, शेषराम, होल्कर प्रसाद, मनोज कुमार, भूपेन्दर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
