Breaking News

राशन कार्डों का हो सकता है नवीनीकरण : प्रशासन ने मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां राशन दुकानों में दर्ज कराने की अपील की  

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ दुर्ग जिले में कुल 4,74,440 राशनकार्ड प्रचलित हैं, जिसमें 16,94,856 सदस्य शामिल हैं। राशनकार्ड के सभी सदस्यों के ई-केेवाईसी के संबंध में शासन से निर्देश जारी हुए हैं, लेकिन अब तक 5,67,136 सदस्यों द्वारा अपने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारियों का संशोधन कराये जाने के कारण उनका पूर्व में दिये गये आधार की जानकारी से मिलान नहीं हो पा रहा है।

इसी प्रकार सभी राशनकार्डों के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी विभागीय डाटाबेस में दर्ज किया जाना है, लेकिन अब तक 1,48,831 राशनकार्डों में पूर्व में दिये गये मोबाईल नम्बर में परिवर्तन या अन्य कारणों से सही मोबाईल नम्बर दर्ज नही है।

खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार निकट भविष्य में राशनकार्डों का नवीनीकरण संभावित है, जिसके लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों की सही जानकारी की आवश्यकता होगी। खाद्य विभाग ने अपील की है कि ऐसे सभी राशनकार्डधारी जिन्होंने अब तक अपने सभी सदस्यों का आधार और परिवार का मोबाइल नम्बर उचित मूल्य दुकान के माध्यम से डाटा बेस में दर्ज नहीं कराया है या अपने व अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड में संशोधन कराया है, तो अपने राशनकार्ड से संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-केेवाईसी हेतु अपना/परिवार के सदस्यों का आधार की कापी और मुखिया/परिवार के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी जमा करें, जिससे राशनकार्डधारी की सही-सही पूर्ण जानकारी विभाग के डाटाबेस में दर्ज की जा सके।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!