Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुसुमघटा में नवनिर्मित गुड़ उद्योग का किया शुभारंभ

  • आधुनिक तकनीक से संचालित होगा माँ रूखमणी गुड़ उद्योग

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आधुनिक तकनीक से संचालित माँ रूखमणी गुड़ उद्योग का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में नवनिर्मित गुड़ उद्योग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में नवनिर्मित गुड़ उद्योग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री को संचालक चन्द्रशेखर वर्मा ने बताया कि यह गुड़ उद्योग नई तकनीकी विधि से संचालित है। इसकी पेराई क्षमता प्रतिदिन 1200 सौ क्विंटल है। इसमें सामान्य गुड़ उद्योग की तुलना में मजदूरी और कुशल श्रमिक कम लगता है। सिर्फ 25 से 30 मजदूर और कुशल श्रमिक की मौजूदगी में गुड़ बनने का काम शुरू हो जाता है। इस तरह की आधुनिक और नई तकनीक से संचालित गुड़ उद्योग जिले में 7-8 ही संचालित है। इसकी पेराई क्षमता अधिक होने के कारण क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा। इससे जिले में गुड़ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, पवन साय, अजय जामवाल उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!