द सीजी न्यूज

दुर्ग/ भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया आरंभ हो गई है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 17 जनवरी 2024 से 6 फरवरी 2024 तक भारतीय वायुसेना के वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10+2/ समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ व अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल इंस्ट्रूमेंटेशन इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यवसायिक कोर्सों के साथ 2 वर्ष का व्यवसायिक कोर्स भौतिकी या गणित विषयों में 50 प्रतिशत अंको के साथ और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की ऊंचाई पुरुष 152.50 से.मी और महिला आवेदक 147 से.मी. होना आवश्यक है।
इसी प्रकार भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक भारतीय थल सेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in का आवेदन कर सकते है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदकों की अर्हता अग्निवीर सामान्य ड्यूटी में 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों से (प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक) अग्निवीर टेक्निकल में 12वीं कक्षा (भौतिक रसायन, गणित और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण प्रत्येक विषय 40 प्रतिशत अंकों के साथ, मान्यता प्राप्त संख्या से आईटीआई/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
अग्निवीर क्लर्क में 10+ 2 इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेडमेन में 8वीं/10वीं कक्षा पास (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक है। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला में 10वीं मैट्रिक (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक हैै। आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष होना आवश्यक है।
उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाईन हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अथवा अध्ययनरत् छात्र-छात्राएँ अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक भारतीय वायुसेना के वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in एवं भारतीय थल सेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।