द सीजी न्यूज
दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम में आज 21 हजार रामभक्तों द्वारा 21 बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इससे पहले शहर के छोटे बड़े मंदिरों से श्रद्धालु भव्य शोभायात्रा निकाली और बाईक रैली निकालकर स्टेडियम पहुंचे। यहां आने वाले रामभक्तोंं का स्वागत युवा काँग्रेस के पदाधिकारियों ने किया।
युवा कांग्रेसियों ने 21 हजार से ज्यादा रामभक्तों का फूलों से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश युवा काँग्रेस महासचिव संदीप वोरा, दुर्ग शहर ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, निर्मल यादव, इंदरपाल भाटिया, दुर्ग शहर युवा कांग्रेस महासचिव मोहित वालदे, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल राजपूत, चिराग शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने रामभक्तों पर फूल बरसाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
