Breaking News

ख्वाजा गरीब नवाज़ के 812 वें उर्स मुबारक के मौके पर शनिवार को दुर्ग में आम लंगर

द सीजी न्यूज 

ख्वाजा गरीब नवाज़ के 812 वें उर्स मुबारक के मौके पर 27 जनवरी दिन शनिवार को शाम 7 बजे तकियापारा स्कूल मैदान में शाही आम लंगर का आयोजन किया गया है। पिछले 20 वर्षों से अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी द्वारा शाही आम लंगर का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दुर्ग, भिलाई सहित आसपास के इलाकों से हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई समाज के लोग लंगर में शामिल होंगे।

अंजुमन के सेक्रेट्री जुनैद आज़मी ने बताया कि इस मौके पर शहर के मुस्लिम समाज के उलेमा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। शाही आम लंगर में दुर्ग सहित प्रदेश व देश में अमन, शांति के लिए दुआ की जाएगी। आम लंगर में सभी समाज के लोग शामिल होते हैं। इस वर्ष भी उर्स गरीब नवाज़ बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। अंजुमन इस वर्ष दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों का सम्मान करेगी। 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!