द सीजी न्यूज
दुर्ग / गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगर पालिक निगम मुख्य कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर दीपक साहू, हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा, श्रद्धा सोनी, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, ईई दिनेश नेताम, सहायक अभियंता आरके पलिया, वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, उपअभियंता हरिशंकर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, लेखा अधिकारी आरके बोरकर, शुभम गोइर, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, आशुतोष ताम्रकार, पूर्व एल्डरमेन रत्ना नामदेव, अनूप सोनी, निकिता मिलिंद के अलावा कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम अधिकारी /कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


