द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जीई रोड के किनारे चर्च के बाजू व राजेन्द्र पार्क के निकट जूता- चप्पल दुकान व गर्म कपड़े की दुकानों को हटाने आज नगर निगम की टीम पहुंची। बाजार विभाग व अतिक्रमण टीम के अधिकारियों द्वारा अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की। कब्जेधारियों ने निगम अधिकारियों से स्वयं कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा।
नायब तहसीलदार ढालसिंग बिसेन, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व बाजार अधिकारी चंदन मनहरे ने उन्हें दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी देते हुए कहा गया है कि स्वयं अवैध कब्जे न हटाने पर निगम की टीम अवैध कब्जों को हटाकर सामान जप्त करेगी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जाधारियों पर नोटिस का असर नही हुआ। इस दौरान सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा के अलावा निगम अमला मौजूद रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
